फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three people including the wife arrested for murder of a porter

प्रेमी के लिए मार डाला पति: 'मैं घर आ रहा हूं...' इतना सुन पत्नी ने आशिक को की कॉल; रास्ते में ही ले ली जान

Tue, 04 Nov 2025 12:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कौशल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंडी समिति में पल्लेदारी करने वाले कौशल के पिता ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Three people including the wife arrested for murder of a porter
प्रेमी के लिए पति को मरवा डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला के करीब डेढ़ साल पुराने पल्लेदार कौशल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कौशल की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी, पिंकी के प्रेमी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है है कि पिंकी और सूरज के प्रेम संबंध में कौशल बाधा बन रहा था जबकि अजय उर्फ प्रमोद के साथ कौशल ने मारपीट की थी। तीनों ने साजिश रचकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। सोमवार की शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 20 जून 2024 की सुबह लाइनपार सूत मिल के पीछे मंदिर के पास मझोला के लाइनपार प्रीतम नगर निवासी कौशल (27) का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कौशल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंडी समिति में पल्लेदारी करने वाले कौशल के पिता ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कौशल, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि कौशल ने अपनी पत्नी का कॉल की थी। इसके बाद पत्नी पिंकी ने कुछ ही देर बाद सूरज नामक के युवक को कॉल की थी। सोमवार को पुलिस ने कौशल की पत्नी पिंकी, लाइनपार प्रीतम नगर निवासी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

अजय उर्फ प्रमोद ने पूछताछ करने में बताया कि कौशल की हत्या से डेढ़ माह पहले मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करते कौशल से उसका झगड़ा हो गया था। तब कौशल ने अपने भाई को बुलाकर उसकी पिटाई की थी और उसे काम से भी हटवा दिया था। तब अजय उर्फ प्रमोद ने सूरज से संपर्क किया।

सूरज और पिंकी के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। यह दोनों कौशल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। तीनों ने मीटिंग की और कौशल की हत्या की साजिश रच ली थी। 19 जून की रात आढ़त के मुनीम के घर पर कार्यक्रम था, जिसमें कौशल खाना बनाने गया था। देररात में वहां से लौटने से पहले पिंकी को कौशल ने कॉल कर बताया था कि वह घर आ रहा है।

पिंकी ने तुरंत इसकी जानकारी सूरज को दी। सूरज और अजय उर्फ अमित सूत मिल के पीछे पहुंच गए और उन्होंने कौशल की हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गए थे। सोमवार शाम पुलिस ने तीनों कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed