फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three more arrested in the case of old currency worth Rs 1.5 crore

Moradabad News: डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी के मामले में तीन और गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 21 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested in the case of old currency worth Rs 1.5 crore
डिलारी (मुरादाबाद)। क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग के दाैरान कार से बरामद की गई डेढ़ लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामदगी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अमरोहा और बिजनाैर के रहने वाले हैं। सीतापुर के सिपाही समेत तीन आरोपियों को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव होंसपुरा की पुलिया के पास से सोमवार सुबह तीन बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ 50 लाख की पुरानी करंसी बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद यासीन व मोहम्मद रियाज निवासी अहमदनगर अहमदाबाद मदारी की मंडैया थाना टांडा जनपद रामपुर , तीसरे आरोपी सीतापुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही विक्की गौतम निवासी जलीलपुर बैटल अमरोहा देहात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से बरामद 500-1000 के पुराने नोट कार में रखी दो बोरियों में भरे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फसल निवासी सैदनगली (अमरोहा), सत्तार व युसुफ निवासी टुंडा बलमनी थाना नूरपुर (बिजनाैर) पुरानी करंसी बरामदगी के दाैरन चकमा देकर भाग गए थे, जिन्हें मंगलवार को गांव रहटामाफी नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह योजना के तहत धोखाधड़ी कर कम रेट में नई करंसी से पुरानी करंसी बदलते थे। इस काम में कार का इस्तेमाल करते थे। इस काम में फैसल का बराबर का हिस्सा रहता था। फैसल के संबंध बड़े शहरों में पकड़ वाले लोगों के साथ हैं। यह वहां से पुरानी करंसी कम रुपयों में लेकर आने का कार्य लंबे समय से करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed