फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three months later, the police are still empty-handed in the Phoolwati murder case.

Moradabad News: फूलवती हत्याकांड में तीन माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 29 Dec 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three months later, the police are still empty-handed in the Phoolwati murder case.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव माधोबाला की फूलवती हत्याकांड तीन माह बाद भी पहेली बनी हुई है। पुलिस की छह टीमें करीब 800 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्याकांड का खुलासा को दूर कोई साक्ष्य में नहीं जुटा सकी है। हत्याकांड का खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

23 सितंबर को गांव की बुजुर्ग महिला फूलवती अपने बेटे के पास ठाकुरद्वारा आ रही थी। तभी रास्ते से गायब हो गई। 28 सितंबर को उनका शव गांव कमालपुरी खालसा की नहर के पास मिला था। उनके बेटे मनोज कुमार ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उनके जेवर लूटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुई फूलवती की हत्या का खुलासा करने के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस सहित छह टीमें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर हत्या के समय उसके आसपास 800 मोबाइल नंबर एक्टिव मिले थे, जिनमें से अधिकांश से पुलिस ने पूछताछ की है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बीटीएस से इस मामले की जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक वह करीब 80 लोगों से पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed