फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three miscreants robbed Saraf at Sehal underpass

Moradabad News: सेहल अंडरपास पर तीन बदमाशों ने सराफ को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants robbed Saraf at Sehal underpass
भोजपुर। थाना क्षेत्र के सेहल अंडरपास पर तीन बदमाशों ने सराफ पर डंडे से हमला कर दस हजार रुपये की नकदी और पंद्रह हजार रुपये के जेवर लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

कटघर के पचपेड़ा मोहल्ला निवासी सराफ प्रमोद वर्मा की भोजपुर के पीपलसाना में दुकान है। घर के काम की व्यस्तता के कारण एक सप्ताह से दुकान पर बेटा आदर्श वर्मा आ रहा था। रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद आदर्श बाइक से अपने घर जा रहा था। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे सेहल अंडरपास पहुंचा। इसी दौरान तीन बदमाशों पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे आदर्श बाइक समेत नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया और उसका हेलमेट भी टूट गया। इसके बाद बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। सराफ के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन

इसी बीच बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस दे दी। कुछ ही देर में पहले यूपी 112 की पुलिस और बाद में भोजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने पर आदर्श वर्मा पुलिस को बताया कि बैग में दस हजार रुपये और 15 हजार रुपये की कीमत के चांदी के पुराने आभूषण थे। सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed