फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three kilometer long jam on Dingarpur Pakbara Road

Moradabad News: डींगरपुर पाकबड़ा रोड पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three kilometer long jam on Dingarpur Pakbara Road
मैनाठेर। मंगलवार की डींगरपुर पाकबडा मार्ग पर मंगलवार की शाम सात बजे तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक डींगरपुर से रसूलपुर के बीच एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया।
विज्ञापन

जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह मार्ग दिल्ली हाईवे से जुड़ा है। जाम लगने के कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर बन गई। कई ग्रामीण, काम से लौट रहे यात्री और महिलाएं भी घंटों तक जाम में फंसी रहीं। ठंडी हवा और अंधेरा बढ़ने के साथ यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गईं। लंबा जाम होने के कारण ट्रक को हटाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन ट्रक के बीच सड़क में फंसे होने के कारण प्रक्रिया में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को सड़क के एक किनारे किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू होने लगा। घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग खुल पाया। राहगीरों का कहना है कि ऐसे मार्गों पर पुलिस गश्त और फौरन सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अचानक खराब होने वाले वाहनों से घंटों का जाम न लगे। जाम खुलने के बाद देर रात तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार सामान्य होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed