{"_id":"66aebe155314f39f5507f017","slug":"three-kanwariyas-injured-in-bus-collision-lucknow-delhi-highway-blocked-for-two-hours-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-451619-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बस की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, दो घंटे जाम किया लखनऊ-दिल्ली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बस की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, दो घंटे जाम किया लखनऊ-दिल्ली हाईवे
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिहोरा बाजे के पास शनिवार सुबह छह बजे निजी बस ने कांवड़ियों के टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। यह हादसा हाईवे पर कांवड़ियों के लिए सुरक्षित की गई लेन में बस के घुसने से हुआ। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने कांवड़ हाईवे पर रख दी और जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।
बरेली जिले के चौपला निवासी ताराचंद्र, नरेंद्र और बदायूं के जगतपुर निवासी प्रदीप कुमार समेत 12 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था। हाईवे पर सिहोरा बाजे के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने कांवड़ियों के टेंपो में पीछे से टक्कर मारी दी। अनियंत्रित हुए टेंपो की चपेट आकर तारा चंद्र, नरेंद्र और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए साथियों ने हाईवे की मुरादाबाद-लखनऊ लेन पर कांवड़ रखकर जाम लगा दिया और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें समझाया, लेकिन कांवड़िये अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस डिवाइडर पार कर रामपुर की ओर चली गई। इससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और हाईवे की दूसरी लेन पर भी जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल समझाकर हटाया। कांवड़ियों का कहना था कि जब एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित की गई है तो इस पर अन्य वाहन क्यों निकल रहे हैं। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार ने कहा कि चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद ही कांवड़िये शांत हुए और सुबह करीब आठ बजे यातायात चालू हो सका। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन साथ उन्हें रेफर कराकर ले गए।