फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three including father and son killed in head on collision between two bikes in Amroha

Amroha: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/ चुचैला कलां
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/ चुचैला कलां Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 May 2024 11:04 PM IST
सार

हादसे में आमिर, हामिद व मोहम्मद उमर की मौत हो गई है। जबकि अजहर को गंभीर हालत देखते हुए उसे परिजन बाहर ले गए।

विज्ञापन
Three including father and son killed in head on collision between two bikes in Amroha
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के निकट चांदपुर मार्ग पर बुधवार की रात दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मोहम्मद उमर (60) व उनके पुत्र हामिद (25) की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार आमिर (20) ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उसके भाई को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन

ग्राम चुचैला कलां निवासी आमिर अपने छोटे भाई अजहर के साथ बाइक पर सवार होकर फंदेड़ी गांव से वापस आ रहा था। उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव रवाना शिकारपुर निवासी हामिद की बाइक से हो गई। आमने सामने की टक्कर होने पर आमिर उसका भाई और हामिद व उसके पिता मोहम्मद उमर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सरकारी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

चिकित्सकों आमिर, हामिद व मोहम्मद उमर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजहर को गंभीर हालत देखते हुए उसे परिजन बाहर ले गए। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल फोन पर कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि दोनों के पिता-पुत्र होने की पुष्टि की। पुलिस से सूचना मिलने पर मोहम्मद उमर के परिजन धनौरा के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।

हेलमेट भी हामिद की जान नहीं बचा पाया
गांव रवाना शिकारपुर का रहने वाला हामिद 25 दिल्ली के अलवी नगर में रहकर फ्रीज ठीक करने का काम करता था। पिता मोहम्मद उमर भी साथ रहते थे। बुधवार की दोपहर बाद पिता की इच्छा पर हामिद उनको लेकर बाइक से गांव के लिए चला था। हामिद ने सुरक्षा के लिहाज से सिर पर हेलमेट भी लगा रखा था। लेकिन दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हेलमेट भी हामिद की जान की रक्षा नहीं कर सका। सभी मृतकों के सीने पर चोटें थी। बाइकों की टक्कर की आवाज सुनकर पास में ही रहने वाले लोग सबसे पहले मौके की ओर दौड़े थे।

विज्ञापन

बाप-भाई की मौत की सूचना मिलने पर बेसुध हो गया हैदर
पिता व भाई की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर हैदर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहम्मद उमर के दो ही बेटे थे। हैदर व हामिद। हैदर गांव में ही रहकर मजदूरी करता है तो हामिद दिल्ली में रहकर फ्रीज की रिपेयरिंग का काम करता था। पिता काफी अरसे से हामिद के पास ही थे। हैदर ने ही पिता से गांव आने का अनुरोध किया था। उसे क्या पता था कि पिता व भाई से उसकी आखिरी बार बातचीत हो रही है। हैदर अब परिवार में अकेला पड़ गया है। पिता व भाई की मौत की सूचना मिलने पर बेसुध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed