फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three hours were to be cut,

Moradabad News: तीन घंटे होनी थी कटौती, नौ घंटे पानी को तरसे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Three hours were to be cut,
मुरादाबाद। दलपतपुर बिजलीघर के 33केवी हाईटेंशन तार बदले जाने के कारण विद्युत निगम ने तीन घंटे का शटडाउन लिया था। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई न आने की घोषणा की गई थी। जबकि रविवार को लोगों को नौ घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान रहे, मोबाइलों की बैटरी भी ठप हो गई।
विज्ञापन


बरबाला मझरा, मनकरा, भीतखेड़ा से जुड़े गावों में लोगों को काफी परेशानी हुई। ज्ञात हो कि दलपतपुर बिजलीघर के शहरी फीडर से कबीर नगर कॉलोनी जुड़ी है। यहां के लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे ही बिजली काट दी गई। इसके बाद शाम सात बजे लाइट आई। इस बीच एसडीओ को कई बार फोन मिलाया लेकिन उन्होंने लोगों का फोन नहीं उठाया। 1912 पर भी शिकायत की गई तो समाधान का संदेश मिला लेकिन लाइट नहीं आई। लोगों का कहना था कि यदि नौ घंटे बिजली काटनी थी तो तीन घंटे की घोषणा क्यों की। वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन तार बदलने के काम में देरी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article