{"_id":"620d57870428204af86d391d","slug":"three-from-rampur-two-from-sambhal-and-one-student-from-amroha-in-ukraine-family-worried-moradabad-news-mbd41903707","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के तीन, संभल के दो और अमरोहा का एक छात्र यूक्रेन में, परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के तीन, संभल के दो और अमरोहा का एक छात्र यूक्रेन में, परिजन चिंतित
विज्ञापन
रामपुर/संभल/अमरोहा। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के मद्देनजर भारत सहित दुनिया भर के कई देशों ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ देने की सलाह दी है। इससे उन परिवारों की चिंता बढ़ गई हैं, जिनके परिजन यूक्रेन में हैं। रामपुर, अमरोहा और संभल जिले के कई युवा पढ़ाई करने यूक्रेन गए हुए हैं।
रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के गांव पट्टी निवासी राजेंद्र शर्मा का बेटा संजय दत्त शर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
इसके अलावा यूक्रेन के उजहोरोद में स्थित एक यूनिवर्सिटी में स्वार क्षेत्र के मझरा हसन निवासी जीशान और सैदनगर क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव निवासी सुभान अली भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव के बाद से इन छात्रों के परिजन भी चिंतित हैं। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों ने खुद को सुरक्षित बताया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से चिंता नहीं करने बात कही है।
संभल जनपद की चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा के दो छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। गांव जनेटा निवासी हाफिज एजाज ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद कैस यूक्रेन के पोल्टावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। मोहम्मद कैस एक दिसंबर 2021 को यूक्रेन गया था। जनेटा निवासी मुशाहिद अली ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद शारिक भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों के मुताबिक उनकी अपने बच्चों से बात हो रही है। वो यूक्रेन में भारतीय दूतावास के संपर्क भी हैं।
विज्ञापन
अमरोहा के रहने वाले डॉ.जमशेद कमाल आईएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। उनके बेटे शाह कमाल यूक्रेन में विन्नित्सिया नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। डॉ.जमशेद के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते सेशन देरी से शुरू हुआ था, इसलिए शाह चार दिसंबर को यूक्रेन गया था। उन्होंने बताया कि शाह से फोन पर बात हुई थी, वह सुरक्षित स्थान पर है। शाह ने अपने परिजनों को बताया है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्वदेश लौटने की इजाजत भी दी है।