फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three died by drowning in a lake in Moradabad

UP : मुरादाबाद में दो युवतियों की झील में डूबकर मौत, बचाने की कोशिश में किशोर की भी चली गई जान

Wed, 23 Jul 2025 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:39 AM IST
सार

युवती और किशोर गांव के अन्य युवकों और युवतियों के साथ मजदूरी पर खेत में धान की रोपाई करने गए थे। गर्मी लगने पर तीनों झील में नहाने चले गए और डूबने लगे। 

विज्ञापन
Three died by drowning in a lake in Moradabad
Demo - फोटो : File Photo

विस्तार

मैनाठेर थानाक्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव के पास शहजान (17), सानिया (18) और आशिया (19) की झील में डूबकर मौत हो गई। युवती और किशोर गांव के अन्य युवकों और युवतियों के साथ मजदूरी पर खेत में धान की रोपाई करने गए थे। गर्मी लगने पर तीनों झील में नहाने चले गए और डूबने लगे। 

विज्ञापन


अन्य युवक और युवतियों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ आए और तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर निवासी सानिया (18) और आशिया (19), प्रियांशी, खुशबू, अंशु, सामिया बृहस्पतिवार को ठेकेदार अख्तर और निजाम के साथ मजदूरी पर महमूदपुर माफी निवासी शमीम के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे सानिया और आशिया और महमूदपुर माफी निवासी शहजान (17) समेत अन्य युवक और युवतियां खेत के बाहर ही झील में नहाने चली गई थीं। इस दौरान सानिया और आशिया गहराई में जाने से डूब गईं। उन्हें बचाने में शहजान भी डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed