फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three died after being hit by a train while crossing the track in fog

कोहरे में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर तीन की मौत

Sun, 05 Jan 2020 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/गजरौला/मंडी धनौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/गजरौला/मंडी धनौरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Three died after being hit by a train while crossing the track in fog
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा क्षेत्र में ट्रैक पार करते समय कोहरे के चलते तीन लोग ट्रेनों की चपेट में आ गए। मौके पर ही कटने से उनकी मौत हो गई। एक किशोर की मौत शौच के लिए जाते समय हुई। जबकि एक किसान की भी जान गई है। एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


गजरौला में घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आकर शौच को जा रहे किशोर की मौत हो गई। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी बॉबी (15 ) शौच के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


बताते हैं कि घने कोहरे में वह सामने से आ रही ट्रेन को नहीं देख सका और ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव काफूरपुर निवासी श्यौवीर सिंह पेशे से किसान हैं। वह शनिवार की सुबह साइकिल से किसी काम के लिए चांद नगर गांव गए थे। वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चांदनगर रेलेव क्रासिंग पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी दिल्ली की तरफ से आ रही ऊना हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

धनौरा-नजीबाबाद रेल खंड पर नौगांवा सादात रेलवे फाटक के निकट 35 वर्षीय एक युवक की कोटद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। युवक जींस और स्वेटर पहने हुआ था। 


सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। युवक की जेब की तलाशी ली गई लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी पर रखवा दिया। युवक की टांग कट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed