फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three dengue patients died in one hour, uproar by family members

एक घंटे में डेंगू के तीन मरीजों की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients died in one hour, uproar by family members
युवती मिनी की मौत पर शोकाकुल परिजन।अमर उजाला
मुरादाबाद। ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में सोमवार को एक घंटे के भीतर डेंगू के तीन मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का गुस्सा देख डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकला। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि तीनों मरीज डेंगू शॉक सिंड्रोम (डीएसएस) से पीड़ित थे। तीनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। मरने वालों में मूंढापांडे के पूर्व ब्लाक प्रमुख भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव मढ़न निवासी इंद्रपाल (47) पुत्र कुंदन को बुखार की शिकायत होने पर परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जबकि कटघर निवासी मिनी (20) पुत्री सतीश को दोपहर साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया था। वहीं मूंढापांडे के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद उस्मान (60) करीब आठ दिनों से यहां भर्ती थे। सोमवार शाम सात बजे से आठ बजे के बीच तीनों मरीजों की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजन भड़क गए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन आईसीयू में घुस गए और हंगामा करने लगे। परिजनों का आक्रोश देख डॉक्टरों और स्टाफ में अफरातफरी मच गई। मामला बढ़ता देख डॉक्टर और स्टाफ मौके से खिसक गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में तीन घंटे में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीनों मरीज डेंगू शॉक सिंड्रोम से पीड़ित थे। इंद्रपाल और उस्मान को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दोनों में बीपी और पल्स डाउन थे। इंद्रपाल की किडनी और लिवर खराब हो गया था। दिल भी कमजोर था। दिमाग में सूजन भी थी। उस्मान के प्लेटलेट्स कम थे। मिनी दूसरे अस्पताल से रेफर को होकर आई थी। बीपी और पल्स जैसा कुछ नहीं था। ब्लड पीएच 6.9 था। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।
- डॉ. सीपी सिंह, डायरेक्टर, ब्राइट स्टार हॉस्पिटल
- ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में तीन मरीजों की मौत की सूचना मिली है। तीनों मौतों की वजह जानने के लिए डेथ ऑडिट कराई जाएगी।
- डॉ. संजीव बेलवाल, डिप्टी सीएमओ, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed