{"_id":"6078a7838ebc3e59021176b4","slug":"three-deaths-and-confirmation-of-corona-infection-in-353-individuals-city-news-mbd3864652193","type":"story","status":"publish","title_hn":".तीन की मौत और 353 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.तीन की मौत और 353 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण का विस्फोटक होता जा रहा है। हालात यह है कि आईसीयू में बेड की संख्या भी फुल हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल की मदद से निजी अस्पतालों के अधिग्रहण की योजना बना रहा है। गुरुवार को तीन व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 353 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण के एक वर्ष के समय में यह पहला मौका है, जब लगातार दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक ही दिन में 350 से अधिक आई हो।
मुरादाबाद जनपद में अब एक्टिव केसों की संख्या 1740 हो गई है।सिविल लाइंस निवासी 75 वर्षीय वृद्धा को सात अप्रैल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति होने के बाद 15 अप्रैल को सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 14 अप्रैल को उपचार के लिए निजी अस्पताल से रेफर किया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पाकबड़ा निवासी 27 वर्षीय एक युवक की तबीयत चार दिन पहले खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए परिजन मेरठ ले गए थे। वहां पर जांच के दौरान युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। परिजनों ने युवक को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से गुरुवार को उसे टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब आठ बजे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुद्धि विहार और दीनदयाल नगर में एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्य, जज कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन सभी के सैंपल 11 अप्रैल को लिए गए थे।कानून गोयन मोहल्ला में अलग-अलग परिवारों के चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 10 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से लिए गए 14 यात्रियों के सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। सीएचसी बिलारी से चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो वही प्रेम नगर निवासी 35 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
हर तीन मिनट में एक संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। यदि शहरवासियों ने अभी भी सतर्कता नहीं बरती तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं। स्थिति यह है कि अब प्रति तीन मिनट पर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने लगा है। बुधवार को कोरोना के सर्वाधिक 387 नए मरीज मिलने के बाद गुरुवार को भी तिहरा शतक हो गया। गुरुवार रात करीब दस बजे तक मुरादाबाद में 353 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस हिसाब से पिछले 48 घंटे में मुरादाबाद में 740 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में गुरुवार को दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डीआईओएस प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस मिलने की वजह से शुक्रवार को कार्यालय में कार्य स्थगित रहेगा। इसके बाद शनिवार को कार्यालय खुलेगा।
स्थिति विस्फोटक है। हम अपने स्तर पर प्रयास करेंगे कि कोई मरीज बिना बेड के न रह जाए। वर्तमान में जो मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनमें ज्यादातर की स्थिति होम आइसोलेशन की ही है। अस्पतालों में भर्ती करने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अभी कम है। जिला अस्पताल और टीएमयू में पर्याप्त संख्या में अभी बेड और ऑक्सीजन है। एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुचारू है। संक्रमण पर नियंत्रण का पूरा दारोमदार शहरवासियों पर है। उन्हें घरों में ही रहना होगा और भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना है।
- डॉ एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
आईसीयू में लगभग सभी बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों को मिलाकर करीब ढाई सौ सामान्य बेड की अभी व्यवस्था है, लेकिन जिस तरीके से कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, उसके लिए दो-तीन निजी अस्पतालों के अधिग्रहण की योजना बनाई जा रही है। एक-दो दिन में जिला प्रशासन की मदद से निजी अस्पतालों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
- डॉ डीके प्रेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी।