{"_id":"6824def8b11aecb66d037a81","slug":"three-cow-smugglers-were-shot-and-injured-in-an-encounter-moradabad-news-c-282-1-rmp1004-145513-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को लगी गोली, घायल
Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने तीन गोतस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से तीनों गोकश घायल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राजकीय आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज के पास तीन बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखने भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार तीनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उनका इलाज किया गया।
एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लोगों में गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा निवासी इकरार, मिल क कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्ला गांव निवासी साजिद और गंज क्षेत्र के तीतर वाली पाखड़ निवासी फैमान उर्फ फरमान हैं। तीनों के पास तमंचे, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। यह बाइक बिना नंबर की है। बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने-अपने घरों का खर्चा चलाने के लिए संगठित रूप से शहर के आसपास छुट्टा गोवंशीय पशुओं को मौका देखकर काट लेते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद मिलक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों गो तस्कर हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --