फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three corona infeted died and 122 new corona positive

मुरादाबाद की दो महिला समेत तीन संक्रमितों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
three corona infeted died and 122 new corona positive
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं मुरादाबाद की हैं, जबकि तीसरे बुजुर्ग संभल निवासी हैं। रविवार को कोरोना के 55 नए मरीज भी मिले हैं। इनमें एक ही निर्यात फर्म के 11 कर्मी पॉजिटिव निकले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 122 और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6686 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार सुबह सवा सात बजे टीएमयू में लाइनपार विकास नगर निवासी 52 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था। महिला के पति की हरपाल नगर में चाय की दुकान है। ठाकुरद्वारा निवासी 55 साल की महिला की भी रविवार दोपहर ढाई बजे मौत हो गई। महिला को रविवार दोपहर दो बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। चंदौसी, संभल निवासी 64 साल के संक्रमित ने भी शनिवार रात तीन बजे दम तोड़ दिया। मरीज को आठ सितंबर को संभल से रेफर कर टीएमयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार को 55 संक्रमित मरीज भी मिले हैं। रैपिड एंटीजन में 38 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें ठाकुरद्वारा से तीन, डिलारी से एक, भोजपुर से एक, कांठे से चार, हरथला से 11, बंगला गांव से चार, किसरौल से दो, टॉउन हॉल से चार, मझोला से चार और पीतल बस्ती से भी चार मरीज मिले हैं। हरथला क्षेत्र में एक निर्यात कंपनी के 11 कर्मचारी संक्रमित आए हैं। आरटीपीसीआर और निजी लैब से 17 मरीज मिले हैं। इनमें लाइनपार, दिल्ली रोड़, प्रेम नगर, दीनदयाल नगर, टीडीआई सिटी, पटपट सराय, बंगला गांव, जवाहर बाग, बाल्मीकि बस्ती, गलशहीद, दिलारी, आशियाना, भोजपुर से मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed