फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three child reached merrut

खेल खेल में मेरठ से मुरादाबाद पहुंचे तीन मासूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
three child reached merrut
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। खेल-खेल में तीन मासूम मेरठ से ट्रेन में बैठकर पहले मुरादाबाद पहुंचे। बाद में किसी तरह पाकबड़ा में आकर इधर-उधर भटक रहे थे। गनीमत रही कि पाकबड़ा में इन तीनों को एक महिला एसआई ने देख लिया और अपने साथ पाकबड़ा थाने में ले आईं। परिजनों को सूचना देकर पाकबड़ा बुलाया गया और उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के थाना किठौर क्षेत्र के गांव कलंदर निवासी तीन दोस्त फैजान, शानू और परवेज पास में ही रेलवे स्टेशन पर खेल रहे थे। तीनों की उम्र सात से दस साल के बीच है। खेल-खेल में तीनों दोस्त फैजान, शानू और परवेज ट्रेन में बैठ गए। इतने में ही ट्रेन चल पड़ी। तीनों दोस्त ट्रेन से मुरादाबाद आ पहुंचे। उधर एक साथ तीन मासूमों के घर न पहुंचने पर तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों ने किठौर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस भी तलाश में जुट गई थी। उसके बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से तीनों मासूम ऑटो में बैठकर पाकबड़ा पहुंच गए। तीन बच्चों को इधर-उधर धूमता देखकर पाकबड़ा थाने में तैनात महिला एसआई नीशू कादियान ने देख लिया। तीनों को महिला एसआई अपने साथ पुलिस तीनों को थाने ले आईं। पुलिस ने पूछताछ की तो अपने आप को किठौर का बताया। पुलिस ने तीनों को खाना खिलाया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने किठौर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद तीनों के परिजन पाकबड़ा थाने पहुंचे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की तीनों को उनके परिजनों को बुला कर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed