{"_id":"62a651099657051d3c1f6a0c","slug":"three-arrested-for-spoiling-the-atmosphere-of-agwanpur-looking-for-15-others-moradabad-news-mbd4312453132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवानपुर का माहौल बिगाड़ने में तीन गिरफ्तार, 15 अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवानपुर का माहौल बिगाड़ने में तीन गिरफ्तार, 15 अन्य की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में एक विवादित पोस्ट के बाद माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीनों नामजद आरोपियों को रविवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत अगवानपुर में शनिवार को कुछ लोगों ने विवादित धार्मिक पोस्ट का स्टेटस लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया था। बाद में जबरन बाजार बंद करा दिया था। जिसके बाद नगर में तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने माहौल बिगाड़ने के आरोप में नामजद मोहल्ला ढाप निवासी रिजवान, कलालपुरी निवासी आसिफ और पीर का बाजार निवासी रिहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ लोगों ने चौकी पर ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सपोर्ट करने वाला स्टेटस अपने मोबाइल पर लगाया है। उन्होंने स्टेटस लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी दौरान भीड़ ने बाजार में पहुंचकर दुकानें बंद करा दी थीं। सैकड़ों लोगों की भीड़ के कारण नगर में तनाव की स्थिति बन गई थी।
000
अगवानपुर की घटना के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस
--