{"_id":"659324980ab8bd93800b1b0c","slug":"three-and-a-half-kilometer-sewer-line-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-314576-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 36 दिन में डेढ़ किमी, अब 30 दिन में डालनी होगी साढ़े तीन किमी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 36 दिन में डेढ़ किमी, अब 30 दिन में डालनी होगी साढ़े तीन किमी सीवर लाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर सीवर लाइन के चल रहे काम को 30 जनवरी तक खत्म करना है। लेकिन पिछले 36 दिन में डेढ़ किमी तक ही सीवर लाइन पड़ सकी है। हालांकि निर्धारित तिथि तक काम खत्म करने के लिए कार्यदायी एजेंसी केके स्पन ने खोदाई का एक प्वॉइंट और बढ़ा दिया है। लेकिन सोमवार से शुरू हुई ट्रकों की हड़ताल से कंपनी को माल की आवक प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में शेष साढ़े तीन किमी काम 30 दिन में पूरा होना मुश्किल हो सकता है।
शहर में सीवर लाइन डालने के लिए फेज-2 के अंतर्गत चल रहे काम के तहत कांठ रोड पर भटावली से पीएसी तिराहे तक पांच किमी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम किया जाना है। इसके लिए जल निगम के माध्यम से काम कर रही केके स्पन कंपनी ने 26 नवंबर को भटावली से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। काम में तेजी लाने के लिए कंपनी ने बीच-बीच में प्वॉइंट बढ़ा रही है। अभी तक सात स्थानों पर खोदाई का काम चल रहा था, लेकिन काम जल्दी खत्म करने के लिए कार्यदायी एजेंसी केके स्पन ने झांझनपुर से अकबर का किला तक पाइप लाइन डालने को नया प्वॉइंट शुरू किया है। इसके साथ ही कांठ रोड पर अब आठ स्थानों पर सीवर लाइन की खोदाई का काम शुरू हो गया है। खास बात यह है कि हिट एण्ड रन कानून में किए गए संशोधन प्रस्ताव के विरोध में ट्रक चालक सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सीवर लाइन के पाइप व उससे जुड़े अन्य सामानों की खेप यहां गाजियाबाद, हापुड़ और हरियाणा आदि स्थानों से आती है। बताया जाता है कि ट्रकों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो इन स्थानों से आने वाले सामान की आवक भी प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण काम निर्धारित तिथि तक खत्म होना मुश्किल हो सकता है। इसे लेकर कंपनी के अधिकारी भी चिंतित बताए जा रहे हैं।
कांठ रोड पर पांच किमी सीवर लाइन डालने का काम पूरा करने के लिए 30 जनवरी 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। अभी तक सात प्वॉइंटों पर काम चल रहा था। झांझनपुर से लालकिला तक के काम के लिए नया प्वॉइंट शुरू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस को सूचना देने के साथ काम जारी है। प्रयास है कि यह सभी कार्य 30 जनवरी तक खत्म हो जाए। सामग्री भी अभी स्टॉक में है, लेकिन अगर ट्रकों की हड़ताल लंबी खिंची तो समय पर काम खत्म करने में परेशानी आएगी। -संजीव झा, प्रोजेक्ट मैनेजर केके स्पन