फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three accused from Uttarakhand arrested for evading GST worth crores by setting up fake firms after abandoning cyber fraud.

Moradabad News: साइबर ठगी छोड़ फर्जी फर्म बनाकर की करोड़ों की जीएसटी चोरी, उत्तराखंड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three accused from Uttarakhand arrested for evading GST worth crores by setting up fake firms after abandoning cyber fraud.
फोटो 11 , 12 ठाकुरद्वारा में करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एसआईटी टीम की गि
ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद)। एसआईटी ने मंगलवार को 4.37 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में अंतर राज्य गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। तीनों आरोपी तरुण भारद्वाज, मो. शाकिब और नरेश कुमार उत्तराखंड के जसपुर निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले साइबर ठगी करते थे लेकिन पुलिस से बचाने के लिए उन्होंने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की और सरकार से आईसीटी भी लिया है। एसआईटी के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पांच मई 2026 को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में जीएसटी चोरी की पांच एफआईआर दर्ज कराई थीं। इनमें राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक आयुक्त डॉ रत्नेंद्र स्वरूप सिंह और राज्य कर अधिकारी अनूप कुमार पांडे ने दर्ज कराई जीएसटी चोरी के मामले में उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी तरुण भारद्वाज, जसपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद शाकिब और जसपुर पट्टी निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद में भी एक प्राथमिकी दर्ज है। तीनों आरोपियों ने एसआईटी को पूछताछ में बताया कि वह 2023 से जसपुर के रहने वाले दाऊद और वसीम के साथ मिलकर साइबर ठगी करते थे। देश के विभिन्न स्थानों की पुलिस जब उन्हें तलाश करती थी तो वह जीएसटी चोरी में सक्रिय हो जाते थे। ठाकुरद्वारा में कई फर्जी फर्मों बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी की। तीनों ने फर्जी बिल बनाकर 4.37 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। एसआईटी ने इनसे दो मोबाइल, सिम बरामद किए हैं। मोहम्मद शाकिब पर केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और गुजरात में, तरुण भारद्वाज और नरेश कुमार पर भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। मंगलवार की शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed