फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three accused arrested in molestation case

छेड़खानी प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in molestation case
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में छेड़खानी के आरोपियों को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में युवती और किशोरियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही थीं। विरोध करने पर आरोपी युवक लड़कियों को धमकी देते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन युवक गांव में पहुंच गए थे। आरोपियों ने किशोरियों के साथ फिर से छेड़खानी शुरू कर दी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांध लिया और पिटाई शुरू कर दी थी। इस दौरान किशोरियों ने भी युवकों को चप्पलों से पीटा था। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को छेड़खानी के आरोपी इस्लाम, निवासी दौलरा मूंढापांडे की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमपाल, सतेंद्र, जितेंद्र और एक युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि दूसरा केस पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी इस्लाम, अपसान और वसीम, निवासी दौलरा के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी इस्लाम और पेड़ से बांधकर पिटाई करने वाले आरोपी सतेंद्र व जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed