फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threatened to spoil the face by pouring acid on the woman for opposing the molestation of brother-in-law

देवर की छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Threatened to spoil the face by pouring acid on the woman for opposing the molestation of brother-in-law
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को तेज डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देने का मामला पुलिस तक पहुंचा गया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि जून 2020 में उसकी शादी संभल जिले के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। उसी समय से देवर उस पर बुरी नियत रखता था और वह अश्लील हरकतें करता रहता था। इस बात की शिकायत अपने पति से की तो उल्टा उसको ही डांटा और मारपीट की गई, जिससे आरोपी देवर के हौसले बुलंद हो गए थे। आरोप है कि वह एक दिन नहाने के लिए बाथरूम में गई थी तभी आरोपी देवर ने उसे पकड़ लिया था। उसने शोर मचाया तो आरोपी छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

इसके बाद ससुराल वाले शादी से घर लौटे तो उनसे मामले की जानकारी उन्हें दी। इस पर ससुराल वालों ने उसे घूसों और डंडों से मारपीट कर उससे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने घर नहीं आने का धमकी दी और कहा, तेरे ऊपर तेजाब डालकर तेरा चेहरा बिगाड़ देगें। इसके बाद पीड़ित बमुश्किल अपने मायके आ सकी। मायके वालों को आपबीती बताई। इस मामले को सुलझाने के लिए मायके वाले चार पांच माह तक ससुराल वालों का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आए। मैनाठेर कोतवाल दुर्गा सिंह का कहना है कि मुकदमे की विवेचना की जाएगी और साक्ष्यों के आधार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीड़न
बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का भी आरोप है। एसपी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
महिला ने शनिवार दोपहर बिलारी में पुलिस अधीक्षक देहात को शिकायती पत्र देकर कहा कि दो नवंबर 2000 को उसकी शादी नगर के मोहल्ला ठाकुरान में एक युवक के साथ हुई थी। शादी में काफी दान दहेज दिया गया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में मायके से मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया।

साथ ही ससुरालियों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। रिश्तेदारों की ओर से दो बार पंचायत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन उसके ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि 28 अक्तूबर को नगर के मोहल्ला अंसारियान स्थित एक मदरसे में युवक की शादी के मौके पर हुई दावत में उसके ससुराल वाले आए हुए थे। मायके वालों ने सभी से घर चलने को कहा, लेकिन पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के अनुसार, एसपी देहात ने बिलारी पुलिस को उसकी तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed