फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Those who made a video of a loving couple viral were sent to jail

सात दिन दबी रही घटना, वीडियो वायरल होने पर खुलासा राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Those who made a video of a loving couple viral were sent to jail
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट और वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपी सलाखों में पहुंच गए। समाज को शर्मसार करने वाली यह घटना चार जून को हुई थी। सात दिन घटना दबी रही। किशोरी के परिवार की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी के आदेश पर जांच कराई गई। इसके बाद किशोरी के पिता से तहरीर लेकर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। जिसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी पांच दिन पहले अपनी मां के साथ भोजपुर कस्बे में मौसी के घर गई थी। वहां से दोपहर 11 बजे किशोरी रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी के साथ उसकी बाइक पर घूमने के लिए निकली थी। दोनों बालूभूड़ा रोड पर अमरूद व आम के बाग में बैठे थे। आरोप लगाया कि वहां पहुंचे दो युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट और छेड़खानी की थी। आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी। शुक्रवार को इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, आईटी एक्ट की धारा 66ई और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। वीडियो से आरोपियों की पहचान भोजपुर के गांव रानी नांगल निवासी अरशद और शाहिद के रूप में हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed