फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Those who are 18 years old, wait for vaccination now

18 वर्ष पार वाले अभी टीकाकरण को करें इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Those who are 18 years old, wait for vaccination now
मुरादाबाद। जिले के 18 वर्ष पार वालों को अभी टीकाकरण के लिए दो चार दिन इंतजार करना पड़ेगा। आज (शनिवार) प्रदेश के कुछ ही जिलों में टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। अभी मुरादाबाद में टीकाकरण के लिए दिन तारीख तय नहीं हुई। शासन से कोई गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन

सरकार ने एक मई से 18 वर्ष पार वालों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए। लेकिन शुक्रवार शाम तक शासन से इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं आई। अलबत्ता टीकाकरण के तीसरे चरण की औपचारिक शुरुआत लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में किया जाएगा। पीतलनगरी में टीकाकरण की शुरुआत कब हो गई अभी तय नहीं है। उम्मीद है कि दो चार दिन में शुरुआत हो जाए। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी मिश्रा ने बताया कि 18 वर्ष पार वालों के टीकाकरण के लिए अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन

आज से निजी अस्पतालों में नहीं होगा टीकाकरण
मुरादाबाद। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी मिश्रा ने बताया कि नई गाइडलाइन आने तक शनिवार से निजी अस्पतालों में कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगेगा। निजी अस्पतालों को वैक्सीन की सप्लाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की जाएगी। निजी अस्पताल सीधे कंपनी से वैक्सीन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed