फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This time, workers are busy preparing to cross 400 marks.

अबकी बार 400 पार की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
This time, workers are busy preparing to cross 400 marks.
मुरादाबाद। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है। पार्टी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ता जनता के बीच उनके घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताएं। सभी कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं। यह बात राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए सरकार ने काफी काम किए हैं। लिहाजा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उसे लोगों को बताएं। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को राजकीय यूनिवर्सिटी, हवाईअड्डे समेत कई सौगात दी है। इससे जहां यहां के गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे वहीं निर्यात को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि सीएए राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि मानवता को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी मुसलमानों को ही सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए देखते हैं। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करती है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्शवाल, श्याम बिहारी शर्मा, राहुल सेठी, निमित जायसवाल, राजेश रस्तोगी, सर्वेश पटेल, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article