{"_id":"620c0d4e435e1f390952de4f","slug":"this-time-half-of-the-population-fell-behind-in-voting-city-news-mbd418983499","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मतदान में पिछड़ गई आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मतदान में पिछड़ गई आधी आबादी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मतदान में आधी आबादी पिछड़ गई। ठाकुरद्वारा छोड़ सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता पुरुषों से पीछे रहीं, जबकि 2017 के चुनाव में चार विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता पुरुषों पर भारी पड़ी थी। मतदान में पुरुषों से आगे रहीं।
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। जिले में 67.32 फीसदी मतदान हुआ। जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक मतदान है। 24.19 लाख मतदाताओं में से 16.28 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लेकिन इस बार मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम रही। छह विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ ठाकुरद्वारा में महिला मतदाता आगे रहीं। वह भी महज .16 प्रतिशत अधिक रही। वहीं वर्ष 2017 के चुनाव में महिला मतदाता ने उत्साह दिखाते हुए पुरुषों को पीछे ढकेल दिया था। महिला मतदाता नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र में ही पुरुषों से पीछे रहीं, जबकि ठाकुरद्वारा, बिलारी, कांठ और कुंदरकी में महिलाओं का वोट प्रतिशत अधिक रहा।
वर्ष 2022 के आंकड़े
विधानसभा--कुल पड़े वोट--पुरुष---महिला
कांठ------272872-----70.12---69.88
ठाकुरद्वारा---274153----73.76--73.92
देहात------251412----67.21--61.56
नगर-------320666----63.22--57.68
कुंदरकी-----271141----71.89--70.54
बिलारी------238223---66.55---66.16
वर्ष 2017 के आंकड़े
विधानसभा--कुल पड़े वोट--पुरुष---महिला
कांठ------252430----70.03--72.18
ठाकुरद्वारा---185618----72.98--74.3
देहात------220646----63.88--59.58
नगर-------275862----60.99--55.78
कुंदरकी-----264054----70.58--72.22
बिलारी------229558---65.59---68.12