फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   This January rained the most in 32 years

32 सालों में सबसे अधिक इस जनवरी में बरसे बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
This January rained the most in 32 years
32 सालों में सबसे अधिक इस जनवरी में बरसे बादल
विज्ञापन

कुल 109.1 मिलीमीटर बारिश, रविवार को हुई 39.4 मिलीमीटर बारिश
आज भी बादल छाए रहने के आसार, ठंड करेगी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड के बीच जनवरी में हुई बारिश ने पिछले 32 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। रविवार को मुरादाबाद में 39.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस सीजन में जनवरी माह में अब तक कुल 109.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को सुबह बादल छा सकते है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और ठंड बढ़ेगी।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह में अब तक बारिश के सात दिन बाकी हैं और कुल 109.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले जनवरी 1989 में 118 मिलीमीटर बारिश हुई थी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है। इससे मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। साथ ही शीतलहर भी कहर बरपा रही है।
विज्ञापन

सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा और आने वाले दिनों में कोहरा देखने को मिल सकता है। 26 जनवरी को मुरादाबाद में घना कोहरा होने की संभावना है। ठंड से जूझ रहे लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शीतलहर की चुनौती के साथ गलन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दिन में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलाव तापने पर मजबूर किया। वहीं, अवकाश का दिन होने की वजह से रविवार को लोग देर से जगे। दिन में भी उन्होंने ज्यादातर समय रजाई में ही बिताया।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी सौ फीसदी थी, जो शाम को 97 फीसदी दर्ज की गई। रविवार को 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा पूरब से पश्चिम दिशा में रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बाजार से भी ग्राहकों ने बनाई दूरी
रविवार को दिन भर हुई बारिश का असर बाजार पर रहा सुबह में देर से दुकान खोली और शाम को जल्दी बाजार बंद हो गया। दुकानदार प्रवीण गुप्ता ने बताया कि रविवार को अवकाश की वजह से बाजार में ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, लेकिन दिनभर मौसम साफ नहीं होने की वजह से आज ग्राहक भी इक्का दुक्का आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed