फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thirty one thousand candidates will participate in uttar pradesh LT grade examination

एलटी ग्रेड परीक्षा : आज 30815 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 29 Jul 2018 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 29 Jul 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
thirty one thousand candidates will participate in uttar pradesh LT grade examination
मुरादाबाद में एलटी ग्रेड परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर ऐसे रहे रात भर। - फोटो : मोहम्मद सैफ
सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की परीक्षा रविवार को होगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 30815 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने 67 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के चलते शनिवार को ही अभ्यर्थी बड़ी संख्या में शहर पहुंच गए। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भीड़ भाड़ रही। 
विज्ञापन


रविवार सुबह को होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार दोपहर से ही अभ्यर्थी मुरादाबाद पहुंचने शुरू हो गए। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर काफी भीड़भाड़ रही। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर ही आसरा लिया। स्टेशनों के आसपास के धर्मशालाओं, होटल और गेस्ट हाउस फुल रहे। देर रात तक अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। नोडल अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा 67 केंद्रों पर होगी। सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि 30815 अभ्यर्थियों में 23127 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगी। जिला प्रशासन ने 67 केंद्र व्यवस्थापकों और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी मोबाइल, घड़ी, पर्स समेत कोई भी प्रतिबंधित उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। पूरी परीक्षा की निगरानी सीसी कैमरों से होगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी। नोडल अधिकारी ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थाओं को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed