फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thirteen cases registered against SP Leader Azam Khan in different police stations and two NCR

कम नहीं हो रहीं आजम की मुसीबतें, रामपुर पुलिस ने दायर की 13 मामलों में चार्जशीट

Mon, 29 Jul 2019 04:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 29 Jul 2019 04:23 PM IST
सार

-लोस चुनाव में आजम पर दर्ज सभी मुकदमों में चार्जशीट   
-आजम खान अलग-अलग थानों में दर्ज हुए 13 मुकदमे और दो एनसीआर 

विज्ञापन
Thirteen cases registered against SP Leader Azam Khan in different police stations and two NCR
आजम खान

विस्तार

लोकसभा के चुनाव के दौरान आजम खान पर भड़काऊ भाषण देने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के दर्ज सभी मुकदमों में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान पर 13 मुकदमे और दो एनसीआर दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे। चुनाव के दौरान आजम खान ने अपने भाषण और बयान को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। पुलिस ने उनके आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण पर धड़ाधड़ मुकदमे भी दर्ज किए थे। स्थिति तो यह बन गई थी कि आजम खान की जहां-जहां जनसभा होती है, उन पर मुकदमा दर्ज हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आजम खान के खिलाफ भोट में एक, बिलासपुर में एक, शहर कोतवाली में दो, सिविल लाइंस में एक, शाहबाद में तीन, खजुरिया में एक, मिलक में एक, टांडा में एक, शहजादनगर में एक और केमरी में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा गंज थाने और स्वार में आजम खान के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी। इन मुकदमों की विवेचना करने के बाद पुलिस ने सभी चार्जशीट लगा दी है।  

अब्दुल्ला पर दर्ज मुकदमे भी चार्जशीट 
लोकसभा चुनाव के दौरान पान दरीबा में आयोजित जनसभा में विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपने भाषण में अनारकली शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस भाषण को लेकर भी खासा बवाल मचा था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन इस मामले में उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

आजम खान के खिलाफ दर्ज 28 मुकदमों की जारी है विवेचना 
सांसद आजम खान के खिलाफ अजीमनगर थाने में 27 और सिविल लाइंस कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें पुलिस की विवेचना जारी है। अजीमनगर थाने में आजम खान के खिलाफ किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की विवेचना के लिए एसपी ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई है। शासन स्तर से भी इन मुकदमों के बारे में जानकारी मांगी गई है। आजम खान के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में एक मुकदमा भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस मुकदमे की विवेचना पुलिस कर रही है। 

आजम खान और एसटी हसन पर दर्ज मुकदमा मुरादाबाद स्थानांतरित 
मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुस्तफा हुसैन ने सिविल लाइंस कोतवाली में सांसद आजम खान, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामपुर पुलिस ने इस मुकदमे की विवेचना मुरादाबाद स्थानांतरित कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल मुरादाबाद का है, इसलिए मुकदमे को वहां स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed