फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Third accused arrested in Vikas Yadav murder case

Moradabad News: विकास यादव हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Vikas Yadav murder case
मुरादाबाद। कटघर के विकास यादव हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को तीसरे आरोपी अभिनव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

कटघर थाना के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी विकास यादव (22) 16 मई की रात करीब दस बजे से गायब था। विकास को दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। 19 मई की रात उसका शव डीयर पार्क से रफातपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित चमरपुरा में खेत में गड्ढे में मिला था। 20 मई को कटघर पुलिस ने संभल रोड गांगन निवासी मोहित यादव और सूरजनगर निवासी सचिन पासी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि
विज्ञापन

29 अगस्त 2022 को सूरजनगर में अंशुमान सिंह उर्फ काका की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें विकास यादव का भाई सुभाष यादव जेल में बंद हैं। उसी हत्या का बदला लेने के लिए अंशुमान के भाई अनिरुद्ध सिंह ने इस हत्या की साजिश रची थी। उसने योजना के तहत मोहित व सचिन के माध्यम से विकास यादव को उसके घर से बुलवा लिया। इसके बाद अपने साथी कनिष्क उर्फ गोलू, अभिषेक उर्फ यश व अभिनव के साथ मिलकर विकास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर के ताजपुर माफी निवासी अभिनव यादव किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिरुद्ध और उसके दो साथी अभी फरार हैं। तीनों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article