{"_id":"69addea9e94c79a72e0302b6","slug":"thieves-stole-jewellery-and-cash-from-a-truck-drivers-house-in-saifpur-chittu-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106239-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सैफपुर चित्तू में चोरों ने ट्रक चालक के घर से चुराए आभूषण व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सैफपुर चित्तू में चोरों ने ट्रक चालक के घर से चुराए आभूषण व नकदी
Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे गांव सैफपुर चित्तू में शनिवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने पहले ट्रक चालक के घर से सोने- चांदी के आभूषण और एक लाख नकदी ले गए जबकि दूसरी तरफ किसान के घर में लोगों के जगे होने पर चोरी करने पर सफल नहीं हो सके। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर चित्तू निवासी रहीस पेशे से ट्रक चालक है। शनिवार की रात में चालक और उसका परिवार घर से सो रहा था। इसी बीच चोरी की घटन को अंजाम दे दिया गया।
चालक की पत्नी मेहरून निशा ने बताया कि जब रात में उसकी आंख खुली तो घर को मुख्य गेट खुला था, जिसके बाद कमरों में देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़िता ने बताया कि चोर उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख नकदी चोरी कर ले गए है। डेढ़ साल से वह गुल्लक में नकदी जमा कर रही थी, उसे भी चोर ले गए हैं। आशंका है कि चोर घर में दीवार फांदकर आए और चोरी को अंजाम देकर मुख्य गेट से बाहर निकले गए।
वहीं सैफपुर खंड़जा निवासी किसान हाजी मुन्नन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां पर चोरों ने दीवार में कूमल लगा लिया था लेकिन आहट होने पर परिजन जाग गए जिसके बाद गांव में चोरों के खिलाफ हल्ला मचा दिया तो चोर जंगल की ओर भागने में सफल हो गए। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई तब पुलिस कर्मी आए और जानकारी लेकर लौट गए।