फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves entered KGK college by breaking the grill of the window

खिड़की की ग्रिल तोड़कर केजीके कालेज में घुसे चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered KGK college by breaking the grill of the window
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार रात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर केजीके कालेज में घुसे। चोर सिलिंडर, एलईडी, बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए। चोरों की आहट पर चौकीदार जाग गया और उसने शोर मचा दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

लाइनपार स्थित केजीके कालेज के प्राचार्य ने मझोला थाने की पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान के भवनों में बुधवार रात को चोर घुस गए थे। विभाग प्रभारी और चौकीदार द्वारा उन्हें बताया गया कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए थे। चोर यहां से छह गैस सिलिंडर, सीसीटीवी कैमरों का एलईडी, बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए हैं। चोरों की आहट पर चौकीदार जाग गए और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश की। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात कालेज में चोरों के घुसने की सूचना मिली थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed