फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves caught in two hours through CCTV footage

Moradabad News: सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो घंटे में पकड़े गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Thieves caught in two hours through CCTV footage
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणी मंदिर के सामने टेलर की दुकान से शनिवार की शाम चोरों ने मोबाइल, पर्स और नकदी चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तेजवीर सिंह के अनुसार कटघर के पचपेड़ा निवासी नरेश कुमार की मां कल्याणी मंदिर के सामने धर्मपाल के मकान में टेलर की दुकान है। शनिवार को नरेश ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे वह दुकान से उठकर बाहर गया था। थोड़ी देर बाद लौटकर आया तो काउंटर में रखा मोबाइल फोन और उसका पर्स गायब था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में दो संदिग्ध पर्स उठाते दिखाई दे रहे थे। इस मामले में दरोगा हरेंद्र सिंह की टीम ने फुटेज की मदद से कुछ ही देर में कटघर के देवापुर निवासी मोनू और हरिबाबू को धर दबोचा। दोनों के कब्जे से पुलिस ने दुकान से चुराए गए मोबाइल सेट और पर्स के साथ ही 400 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article