फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   thief uses verna number plate on honda city

वरना कार की नंबर प्लेट लगाकर बदमाश दौड़ा रहे थे होंडा सिटी

Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
thief uses verna number plate on honda city
वरना कार की नंबर प्लेट लगाकर बदमाश दौड़ा रहे थे होंडा सिटी - फोटो : अमर उजाला
शहर की पॉश कालोनी टीडीआई सिटी में मंगलवार दोपहर प्रोफेसर के घर में वारदात करने वाले बदमाशों ने अपनी होंडा सिटी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस इस नंबर के जरिये कार स्वामी तक पहुंच गई। ये नंबर वरना कार का है। इस कार का रजिस्ट्रेशन अक्षत बिल्डर्स के नाम है। 
विज्ञापन


टीडीआई सिटी के ई ब्लॉक निवासी विपुल अग्रवाल पुत्र अंबरीश कुमार एमआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। मंगलवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे वह अपनी कार से घर लौटे तो घर के बाहर दिल्ली नंबर की सफेद रंग की होंडा सिटी कार खड़ी दिखी। इसी घर से दो युवकों को दीवार कूदकर बाहर आता देखा तो प्रोफेसर विपुल चिल्लाए और गाड़ी का गेट खोलकर उधर दौड़े।
विज्ञापन


इतने में होंडा सिटी सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झाेंक दिया। गोली सीधा प्रोफेसर की कार के बोनट में जाकर धंस गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये होंडा सिटी का नंबर लिया। इस नंबर की पड़ताल की गई तो कार दिल्ली के अक्षत बिल्डर्स के नाम पर पंजीकृत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई। अक्षत बिल्डर्स से बातचीत की तो पता चला कि ये नंबर होंडा सिटी कार का नहीं, बल्कि वर्ना कार है। जबकि वर्ना कार दिल्ली में खड़ी मिली है। एसपी सिटी अभिषेक यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed