फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thief fell into pit after being chased by villagers, injured

Moradabad News: ग्रामीणों के पीछा करने पर गड्ढे में गिरा चोर, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Thief fell into pit after being chased by villagers, injured
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

हरौरा गांव के जंगल में स्थित एक शहद फैक्टरी में दो चोर जैनरेटर का सामान खोलकर चोरी कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। खुद को घिरता देख एक तो भाग गया, जबकि दूसरा गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल चोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।



पुलिस ने बताया कि हरौरा गांव निवासी मुनेश शर्मा ने गांव के ही जंगल में शहद बनाने के एक छोटी फैक्टरी लगा रखी है। बुधवार रात करीब दो बजे दो चोर फैक्टरी के गेट पर रखे जैनरेटर का सामान खोलकर चोरी करने का प्रयास करने लगे। आहट होने पर ग्रामीणों ने शोर मचारा। साथ ही पुलिस को भी फोन पर सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन




पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पकड़ने के लिए पीछा किया। इस दौरान एक तो भाग गया, जबकि दूसरा भागते समय गड्ढे में गिर गया। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान तेवरखास गांव निवासी के रूप में हुई, जो करीब 10 वर्ष से परिवार समेत मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed