फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   They opened a chit fund company and swindled Rs. 48 lakh.

Moradabad News: चिटफंड कंपनी खोलकर हड़प लिए 48 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
They opened a chit fund company and swindled Rs. 48 lakh.
कांठ। चिटफंड कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर एक व्यक्ति से 48 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पीड़ित ने दस नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए गए हैं। छजलैट थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र आशियाना कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में छजलैट के संजरपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव, उसके भाई अजब सिंह, अमरोहा के गजाना निवासी जय कुमार, अमरोहा के नौगांवा सादात के बस्तापुर निवासी संजीव कुमार, मुरादाबाद के श्रीराम विहार कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार, मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर 13 निवासी धर्मेंद्र मोहन शर्मा ने जन लाभ निधि लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनी बनाई थी। आरोपियों ने राजवीर सिंह के सामने भी इस कंपनी में काम करने का प्रस्ताव रखा था। कंपनी राजेंद्र सिंह यादव डायरेक्टर बनाया गया था। राजवीर का आरोप है कि कंपनी में तीनों डायरेक्टरों ने एफडी, आरडी और बचत खाते में अलग-अलग तिथियों में 38 लाख रुपये कंपनी अकाउंट में डलवा दिए। इसके अलावा दस लाख रुपये कंपनी को चलाने के लिए नकद ले लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि राजेंद्र सिंह यादव, अजब सिंह यादव, जय कुमार सिंह समेत उससे रंजिश रखते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। 17 अगस्त 2019 को उसने अपना इस्तीफा कंपनी को ऑनलाइन भेज दिया। जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। इसके बाद जयकुमार और संजीव कुमार ने कंपनी के बैंक खाते में उसका संचालन खत्म कराकर अजब सिंह को इस खाते को चलाने के लिए नामित करा दिया था। आरोप है कि कंपनी से अलग होने के बाद जब उसने अपनी लगाई रकम मांगी तो इन्होंने देने से मना कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दस नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed