फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   They left the road covered in mud... they forgot to build it.

Moradabad News: मिट्टी डालकर छोड़ दी सड़क... बनाना भूल गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
They left the road covered in mud... they forgot to build it.
मुरादाबाद। वार्ड नंबर 53 जयंतीपुर नई आबादी का हाल भी अन्य इलाकों की तरह बदहाल है। यहां एक दशक बाद सड़क बनाने की कोशिश भी हुई तो आधी-अधूरी। सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने मिट्टी डालकर काम छोड़ दिया। अब वही मिट्टी उड़ने से स्थानीय दुकानदार और अन्य लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क का निर्माण कब होगा, इस बारे में स्थानीय लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

जयंतीपुर नई आबादी के लोगों का कहना है कि करीब 11 साल पहले मस्जिद की तरफ जाने वाली इस रोड का निर्माण किया गया था। उसके बाद सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सड़क के निर्माण की मांग की। एक माह पहले नगर निगम ने सड़क निर्माण के लिए मिट्टी गिर दी लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया। इस कारण दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी रोड से मस्जिद में नमाजी नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


धूल और गंदगी से लोग परेशान
दुकानदार मुनाजिर ने बताया कि रोड पर मिट्टी डालने के बाद एक माह से निर्माण कार्य नहीं हुआ। इस वजह से धूल दुकानों में घुस रही है। आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। नालियों की गंदगी से लोग पहले से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाजी होते हैं परेशान
सरताज का कहना है कि इस रोड से नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं। इस दौरान सिर और नाक ढककर चलना पड़ता है। वर्षों बाद मिट्टी गिरी लेकिन सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। ठेकेदार को शीघ्र सड़क का निर्माण करना चाहिए।
सड़क के नाम पर मिली दुश्वारी
जयंतीपुर नईबस्ती निवासी मेहंदी हसन का कहना है कि सड़क के नाम पर मिट्टी और धूल पड़ी हुई है। नालियों की स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोग काफी समय से परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम को व्यवस्था शीघ्र ठीक करनी चाहिए।

सड़क पर पानी डालने से कुछ देर तक रहता है प्रभाव
मिठाई दुकानदार हाकिम का कहना था कि दुकानों में धूल आने से कारोबार चौपट हो रहा है। खाने वाले सामान को काफी ढककर रखना पड़ता है। सड़क पर रोज पानी डालना पड़ता है लेकिन उसका प्रभाव कुछ देर के लिए ही रहता है।

नालियों में गंदगी भरी है
जयंतीपुर नई आबादी निवासी फैजान का कहना है कि यहां सभी नालियां भरी हुई हैं। सफाई नहीं होने के कारण काफी लोग परेशान रहते हैं। नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सड़क निर्माण नहीं होने से कारोबार आधा हो गया
दुकानदार जाकिर हुसैन का कहना था कि एक माह पहले मिट्टी गिरने के बाद कारोबार आधा हो गया है। यदि सड़क का समय से निर्माण हो जाता तो कारोबार बढ़ सकता था। साथ ही आम लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे
दुकानदार अब्बास अली का कहना है कि धूल के चलते ग्राहक आना कम हो गए हैं। मिठाई का सामान दुकान में होने के कारण काफी सुरक्षा करनी पड़ती है। रोजी रोटी काफी प्रभावित हो रही है। सड़क का शीघ्र निर्माण होना चाहिए।


रोड और नालियों की हालत खराब
जयंतीपुर नई आबादी के रहने वाले सदाकत का कहना है कि यहां रोड और नालियों की स्थिति काफी खराब है। नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई कर्मचारी खाना पूर्ति कर चले जाते हैं। नगर निगम को सिर्फ हाउस टैक्स से मतलब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed