फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be verification of 35 thousand farmers who get Samman Nidhi

सम्मान निधि पाने वाले 35 हजार किसानों का होगा सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
There will be verification of 35 thousand farmers who get Samman Nidhi
मुरादाबाद। दो सालों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले जिले के 33 हजार किसानों का सत्यापन होगा। शासन ने रेंडम आधार पर इन किसानों का डाटा और सत्यापन प्रपत्र कृषि विभाग को भेजा है। इसमें दिए बिंदुओं पर कृषि विभाग की टीमें किसानों के घर जाकर हकीकत पता करेंगी।
विज्ञापन

इस योजना को शुरू हुए दो साल से ऊपर हो चुके हैं। ऐेसे में ये संभव है कि लाभार्थी की पात्रता बदल गई हो। या किसी किसान की मृत्यु हो गई हो और उसकी सम्मान निधि अभी भी उसके बैंक खाते में पहुंचती हो।
विज्ञापन

इसके अलावा ये भी संभव है कि कोई अपात्र भी इसका लाभ उठा रहा हो, लिहाजा इसकी जांच के लिए शासन ने रेंडम आधार पर 2020 -21 के 12,047 और 2021-22 में सम्मान निधि पाने वाले 22,993 किसानों का डाटा कृषि विभाग को भेजा है। कुल मिलाकर दोनों साल के 35040 किसानों का सत्यापन होगा। जिले में 2 लाख 66 हजार 324 किसानों को पहली किश्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने किसानों का होगा सत्यापन
ब्लॉक 2020-21 2021-22
मुरादाबाद 1079 1872
मूंढापांडे 1390 2741
भ.टांडा 1415 2541
ठाकुरद्वारा 1572 3006
छजलैट 1639 2940
डिलारी 1613 3179
बिलारी 1648 3439
इन बिंदुओं पर होगा सत्यापन
- नाम, पिता या पति का नाम, गांव, आधार संख्या, पात्र है या नहीं।
- क्या किसान को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
- क्या किसान ने विगत कर निर्धारण वर्ष में आयकर दिया है।
- क्या किसान लोकसेवक, मेयर या जिला पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनधि तो नहीं है।
- 10 हजार से अधिक मासिक पेंशन तो नहीं मिलती (समूह घर के सेवानिवृत्त को छोड़कर)।
- डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, अधिवक्ता, या इन पेशे से संबंधित संस्था में पंजीकृत तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed