फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be two teachers unions in KGK college, Prof. Anil became the president of the second union

Moradabad News: केजीके कॉलेज में रहेंगे दो शिक्षक संघ, दूसरे संघ के अध्यक्ष बने प्रो. अनिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
There will be two teachers unions in KGK college, Prof. Anil became the president of the second union
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में इस बार भी शिक्षक संघ के दो गुटों का गठन हुआ है। शुक्रवार को गठित हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अनिल चौहान बने हैं। वहीं, 13 अगस्त को गठित हुए शिक्षक संघ के संबंध में प्राचार्य का कहना है कि इस संघ के गठन की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद पांडेय हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षक संघ की बैठक विधि विभाग में आयोजित की गई। इसमें शिक्षक संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में प्रो. सुरेश चंद को नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में शिक्षक संघ का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें प्रो. सुरेश चंद को संरक्षक बनाया गया। जबकि प्रो. अनिल चौहान को अध्यक्ष, ऋतुराज यादव को सचिव, डॉ. दुर्गेश कुमार राय और डॉ. सुशील कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डॉ. संजय जौहरी, डॉ. मंजू चौहान को संयुक्त सचिव, डॉ. विनय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान प्रो. गुरमीत सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. राजकुमार सोनकर, प्रो. शिवपूजन सिंह यादव, डॉ विनोद कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदली गई शिक्षक संघ की सूची
शुक्रवार को गठित हुए शिक्षक संघ के दो पदाधिकारियों के बदलने की चर्चा होती रही। इसमें उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मनीष कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के नाम की चर्चा थी, लेकिन बाद में उपाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
शिक्षक संघ का गठन करना शिक्षकों का अधिकार है। लेकिन परंपरा रही है कि संघ का गठन 15 अगस्त को किया जाएगा। शिक्षक संघ को शिक्षकों की संख्या के आधार पर उसका प्रतिनिधित्व करना चाहिए। महाविद्यालय में 60 शिक्षक हैं। 13 अगस्त को गठित हुए शिक्षक संघ चुनाव की बैठक या संघ के गठन के संबंध में मुझे कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मुझे समाचार पत्र से जानकारी मिली थी कि हमारे कॉलेज में 13 अगस्त को शिक्षक संघ का गठन हुआ है।
प्रो. सुनील चौधरी, प्राचार्य, केजीके कॉलेज

शिक्षक संघ बनाने के लिए सभी शिक्षक स्वतंत्र हैं। हमारे कॉलेज में दोनों संघ बराबर काम करते हैं। कॉलेज के 20 शिक्षक हमारे संघ के साथ हैं। शिक्षक संघ चुनाव की बैठक हमने 13 अगस्त को दोपहर दो बजे के बाद की थी। इसके बाद जब शिक्षक संघ का गठन हो गया था तो उसकी सूचना प्राचार्य को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

प्रो. विनोद पांडेय, अध्यक्ष, शिक्षक संघ केजीके कॉलेज

हमारे संघ में 35 शिक्षकों का समर्थन है। इस बार निर्विरोध चुनाव हुआ है। पहले सिर्फ अध्यक्ष पद पर ही बदलाव होना था और शेष कार्यकारिणी यथावत रहनी थी। इसलिए अध्यक्ष पद पर मेरे नाम पर सर्वसम्मति बनी। बाद में दोनों शिक्षकों ने पद पर न रहने का अनुरोध किया तो उनके स्थान पर दूसरे शिक्षकों का चयन किया गया है।
प्रो. अनिल चौहान, अध्यक्ष, केजीके महाविद्यालय शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed