फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was water crisis in many localities in the afternoon

Moradabad News: होली पर भी प्रकाश नगर समेत कई मोहल्लों में रहा दोपहर में पानी का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
There was water crisis in many localities in the afternoon
मुरादाबाद। होली के मौके पर भी लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला प्रकाश नगर समेत कई मोहल्लों में दोपहर बाद पेयजल समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा। इससे सबसे अधिक परेशानी रंग खेलने वाले लोगों को हुई। दोपहर बाद नहाने के लिए उन्हें घंटों पानी आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले रविवार को मोहल्ला प्रेम नगर, सूर्य नगर, चाऊ की बस्ती समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों की 20 हजार से अधिक आबादी को पूरे दिन बूंद-बूंद पानी को तरस गए थे। लोगों को नहाने, कपड़ा धोने, खाना बनाने से लेकर पीने के पानी तक की किल्लत से जूझना पड़ा था। तमाम लोगों ने मोहल्ले के हैंडपंपों से पानी लाकर काम चलाया था। जलकल विभाग ने होली के दिन सोमवार को पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने का दावा किया था।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी मूलचंद, चंद्रसेन व सोनू प्रजापति ने बताया कि होली के एक दिन पहले बूंद-बूंद पानी को तरस गए थे। बाद में कुछ सुधार हुआ। लेकिन सोमवार को होली के मौके पर सुबह भी पानी छह बजे के बजाय सात बजे आया। दोपहर में रंग खेलने के बाद लोग जब नहाने के लिए पहुंचे तो पानी नहीं था। जिसके कारण तमाम लोग नहा नहीं सके। शाम करीब चार बजे फिर पानी आया तब लोग नहा सके। वार्ड-14 के पार्षद तुषार सिंह ने बताया कि होली के एक दिन पहले ठप हुई पेयजलापूर्ति होली के मौके पर सुचारू हो गई, लेकिन प्रेशर कम होने से लोगों को थोड़ी-बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article