फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was friendship between Farheen and Zakir from Kathmandu through phone

Moradabad News: काठमांडू से फरहीन और जाकिर के बीच फोन के जरिए हुई थी दोस्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
There was friendship between Farheen and Zakir from Kathmandu through phone
मुरदाबाद। जाकिर और फरहीन के बीच फोन के जरिये दोस्ती हुई थी। जाकिर नेपाल के काठमांडू में फरहीन के पति मंसूर के साथ ढलाई का काम करता था। वहां से मंसूर ने जाकिर के फोन से अपनी पत्नी से बात की थी। आरोप है कि बाद में जाकिर ने भी फरहीन से बातचीत शुरू कर दी थी। इसके बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां हो गई थीं। तब जाकिर के चक्कर में आकर फरहीन अपने पहले पति से अलग हो गई थी।
विज्ञापन

मझोला के धीमरी आजाद नगर निवासी परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी फरहीन की पहली शादी बिलारी थाना क्षेत्र निवासी मंसूर से हुई थी। मंसूर कोहिनूर तिराहे के पास रहकर ढलाई का काम करता था। मंसूर से फरहीन की दो बेटी तस्मिया (12) व सबेहा (6) और दो बेटे जैद (9) और मोहम्मद अब्दुल्ला (4) हैं। मंसूर और जाकिर नेपाल के काठमांडू में साथ में काम करने गए थे। एक दो बार मंसूर ने जाकिर के मोबाइल से अपनी पत्नी फरहीन से बात की थी। जाकिर ने मंसूर के बिना भी उसकी पत्नी को फोन करने लगा था। इसके बाद दोनों मुरादाबाद आ गए थे। यहां आकर मंसूर को पता चला था कि जाकिर उसकी पत्नी से बातचीत करता है। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। जाकिर ने फरहीन से नजदीकियां बढ़ा ली और उसका मंसूर से तलाक करा दिया। इसके बाद मंसूर काठमांडू चला गया। लेकिन जाकिर ने फरहीन से निकाह नहीं किया था। जिसे लेकर फरहीन ने थाने में भी शिकायत की थी, जेल जाने से बचने को जाकिर ने फरहीन से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन

हत्यारोपी बोला, मां का अपमान किया, इसलिए की हत्या
हत्यारोपी गुलफाम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात फरहीन का उसकी सास चंदा बी से झगड़ा हुआ। जिसमें दोनों के बीच पत्थरबाजी भी हुई थी। मां चंदा बी ने इसकी शिकायत अपने छोटे बेटे गुलफाम से की थी और उससे बताया था कि फरहीन ने उसका बहुत अपमान किया है। इसका बदला लेनेके लिए गुलफाम ने फरहीन पर चाकू से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने गेट खोला तो चाचा ने चाकू से कर दिया हमला
फरहीन की दो बेटियां तस्मिया, सबेहा, और बेटे जैद और अब्दुल्ला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह पापा काम पर चले गए थे। इसी दौरान चाचा आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद मम्मी से झगड़ा करने लगे थे। मां ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो चाचा ने चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed