फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firing rivalry make video beating viral, eight arrested including Inspector son

बमबाजी केस: पिटाई का वीडियो वायरल करने की रंजिश में फायरिंग, दरोगा का बेटा समेत आठ लोग गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 02:29 AM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथियों ने पहले भी इस तरह की घटनाएं की हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Firing rivalry make video beating viral, eight arrested including Inspector son
मुरादाबाद में बमबाजी और फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी में बुधवार रात पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की रंजिश में अमन ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग और बमबाजी की थी। पुलिस ने शनिवार को दरोगा के बेटे अभय समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में बीए, बीएससी, बीएड, बीसीए के छात्र भी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हिमगिरी काॅलोनी डबल स्टोरी निवासी राजा सिंह ने 14 नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया था कि बुधवार की रात उनका बेटा अंकित सिंह जिम से घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवक बाइकों से आ गए और उन्होंने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रें लगने से अंकित घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अभय त्यागी पुत्र सत्यदेव त्यागी निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला, अर्पित मदान पुत्र दीपक मदान निवासी दीनदयाल नगर थाना सिविल लाइंस, आशु चौधरी पुत्र प्रेमशंकर निवासी भटावली सिविल लाइंस, प्रशांत उर्फ प्रभाष पुत्र पंकज निवासी बाला जी मंदिर मोहल्ला दांग थाना नागफनी शामिल हैं। 

इसके अलावा आदित्य चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी निवासी ऑफिसर्स काॅलोनी डीएम कंपाउंड थाना सिविल लाइंस, रितिक आनंद पुत्र राम आनंद निवासी ऑफिसर्स काॅलोनी डीएम कंपाउंड थाना सिविल लाइंस, सुमित पुत्र सुनील निवासी दीनदयाल नगर थाना सिविल लाइंस हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पार्षद के चुनाव के दौरान कांशीराम नगर में घायल अंकित के छोटे भाई राज और अमन ठाकुर व अभय त्यागी के बीच विवाद हो गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी लेकिन दोनों पक्षों से कुछ लोग बीच में आ गए और समझौता करा दिया था।

इस घटना के कुछ दिन बाद ही सोनकपुर स्टेडियम के पास अमन को अंकित ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी रंजिश में घटना वाली रात अंकित और अमन के बीच फोन पर विवाद हुआ था।

उस वक्त अपने साथी अभय त्यागी और अन्य के साथ बंगला गांव में अपने एक साथी की सगाई में मौजूद थे। वहीं से सभी आरोपी बाइक, स्कूटी पर सवार होकर हिमगिरी कॉलोनी पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की थी। पकड़े गए आरोपियों में आशु चौधरी बीएससी, अभय बीए, प्रशांत बीसीए, आदित्य बीएसी बीएड है। शनिवार शाम पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सभी पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथियों ने पहले भी इस तरह की घटनाएं की हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद संपत्ति कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के अन्य साथियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस ने आरोपियों की निशानेही पर घटना में इस्तेमाल 312 बोर के तीन तमंचे और 32 बोर की पिस्टल के अलावा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक स्कूटी, एक बुलेट, बुलेट, दो बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed