फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a scuffle and uproar with the corporation team that had come to remove Mangal Bazaar

Moradabad News: मंगल बाजार हटाने पहुंची निगम की टीम से नोकझोंक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle and uproar with the corporation team that had come to remove Mangal Bazaar
मुरादाबाद। टाउन हाल के पास लगे मंगल बाजार को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और स्थानीय पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। फड़ विक्रेताओं ने एकत्र होकर हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर फड़ विक्रेता के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुस्साए फड़ विक्रेताओं ने एकत्रित होकर टाउन हाल पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक यह स्थिति बनी रही और सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फड़ विक्रेताओं के सामान को जब्त कर लिया। व्यापारियों के सामान ट्रैक्टर में भरकर नगर निगम के स्टोर में भेजे गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के अधिकारी अतिक्रमण दस्ते और स्थानीय पुलिस बल के साथ सुबह दस बजे टाउन हाॅल पहुंचे। यहां निगम की टीम ने बुध बाजार और चौमुखा पुल पर लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में आए फड़ विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार साप्ताहिक बाजार के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार लगने की वजह से हर सप्ताह यहां एंबुलेंस, स्कूली बस व ऑफिस आने जाने वाली गाड़ियां घंटों फंसी रहती हैं। इसी के चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस बाजार को नहीं लगने देने का निर्णय लिया गया था, जिसकी सूचना दुकानदारों को पूर्व में भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed