फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a scuffle and commotion in the Mandi area over the distribution of religious books.

Moradabad News: धार्मिक किताब बांटने पर मंडी क्षेत्र में भी हुई मारपीट, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle and commotion in the Mandi area over the distribution of religious books.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मंडी क्षेत्र में भी एक धर्म गुरु के अनुयायियों द्वारा रविवार को दोपहर किताब बांटने पर विरोध और मारपीट हुई। दो युवकों ने किताब बांट रही एक महिला और किताब लेने वाले व्यक्ति को पीट दिया तो हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डांट फटकार कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके पहले रामगंगा विहार में भी अनुयायियों द्वारा किताब बांटने पर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन



सिविल लाइंस क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी में 14 दिसंबर को महिला सहित पांच लोग एक धार्मिक किताब बांट रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने धार्मिक किताब लेने के बाद उसको कुछ देर तक अध्ययन किया। इसके बाद आरोप लगाया कि किताब में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी की गई है। कुछ देर में ही किताब को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विरोध की वजह से किताब बांटने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने जांच करने के बाद किताब बांटने वालों को हरथला पुलिस चौकी में बुलाया। सूचना के बाद बजरंगदल के पदाधिकारी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। बातचीत के बाद भी विवाद का कोई समाधान नहीं निकला। इसी प्रकार रविवार को अनुयायी किताबों को बांटने के लिए मझोला क्षेत्र के मंडी क्षेत्र में पहुंच गए। अनुयायी ने एक व्यक्ति को किताब दी। इस बीच दो युवक विरोध करने के लिए पहुंच गए। विवाद के दौरान दोनों युवकों ने किताब बांट रही कटघर निवासी महिला पूजा पर डंडे से वार कर दिया। इस बीच विरोध करने पर युवकों ने किताब लेने वाले व्यक्ति को भी पीट दिया। मारपीट के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस किताब बांटने वाले अनुयायियों को लेकर मंडी पुलिस चौकी में पहुंची। किताब वितरित करने वाले लोगों ने मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विवाद हुआ था। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed