{"_id":"67ae4f45aad3a4cadd0c53af","slug":"there-was-a-ruckus-between-two-parties-when-the-construction-of-the-beneficiarys-house-started-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106718-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लाभार्थी का आवास निर्माण शुरू होने पर दो पक्षों में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लाभार्थी का आवास निर्माण शुरू होने पर दो पक्षों में हंगामा
Fri, 14 Feb 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के उमरा गोपालपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह पीएम आवास योजना में चयनित महिला लाभार्थी के आवास का निर्माण शुरू होने पर लाभार्थी और प्रधान पति पक्ष में हंगामा होने लगा। पंचायत सचिव की सूचना पर ब्लॉक से दो एडीओ मौके पर पहुंचे जबकि प्रधान पति की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आरोप प्रत्यारोप के बीच निर्माण कार्य कराया गया।उमरा गोपालपुर गांव में पूनिया नामक लाभार्थी का साल भर पहले आवास स्वीकृत हो गया है। उसके बैंक खाते में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की धनराशि भी पहुंच चुकी है। लाभार्थी द्वारा निर्माण शुरू न करने पर विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को चेतावनी दी जा रही है। यहां की ग्राम पंचायत अधिकारी पूनम रानी बृहस्पतिवार सुबह उमरा गोपालपुर गांव पहुंची और लाभार्थी को बुलाकर आवास निर्माण शुरू करा दिया। उमरा गोपालपुर की प्रधान शीतल देवी के पति रमन कुमार सैनी कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और आवास निर्माण वाली जगह को सार्वजनिक रास्ते वाली जगह होना बताकर विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में शोर शराबा और हंगामा होने लगा। ग्राम प्रधान पति ने सूचना देकर डायल 112 पुलिस और थाने की जरगांव पुलिस चौकी के दरोगा को मौके पर बुला लिया। उधर हंगामा बढ़ता देख ग्राम पंचायत अधिकारी की सूचना पर एडीओ सहकारिता और एडीओ समाज कल्याण मौके पर पहुंच गए।
महिला लाभार्थी का कहना था कि एक साल पहले राजस्व लेखपाल द्वारा मौके पर रास्ते की पैमाइश कर दी गई है। जहां आवास का निर्माण हो रहा है उसका रास्ते से कोई मतलब नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि ग्राम प्रधान पति ने बिना पर्याप्त कारणों के मौके पर आकर लाभार्थी के आवास निर्माण का विरोध किया। ग्राम पंचायत अधिकारी के अनुसार मौके पर बार बार हंगामे की वजह से उन्हें शाम तक मौके पर रहकर आवास का निर्माण कराना पड़ा। उधर ग्राम प्रधान पति ने ब्लॉक में बीडीओ और तहसील में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर संबंधित रास्ते की दोबारा पैमाइश की मांग उठाई।