{"_id":"68829998d27e186fa00fdedd","slug":"there-was-a-quarrel-and-uproar-when-the-drain-ramp-was-broken-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-693639-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाले का रैंप तोड़ने पर हुई नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाले का रैंप तोड़ने पर हुई नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशियाना कॉलोनी में नाले पर बने रैंप को तोड़ने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। हंगामा करते हुए नगर निगम के अवर अभियंता पर रैंप तोड़ने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। सूचना पर प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर उन्हें शांत किया। प्रवर्तन दल ने लोगों को भरोसे में लेते हुए कहा कि रैंप तोड़ने में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। जरूरत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रवर्तन दल के एक अधिकारी के अनुसार आशियाना में एमडीए उपाध्यक्ष के आवास के पास नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि नाले पर बने कई रैंप को तोड़ दिया गया है जबकि कई प्रभावशाली लोगों के रैंप पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने इसका विरोध करते हुए नगर निगम पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया।
लोगों ने हंगामा करते हुए नगर निगम का यह काम भी बंद करवा दिया। हंगामे और काम बंद होने की सूचना निगम के अधिकारियों को मिली। इसके बाद प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम के नेतृत्व में टीम को भेजा गया।
विज्ञापन
टीम ने लोगों से वार्ता कर बिना भेदभाव के कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कहा जरूरत के अनुसार ही रैंप तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। टीम के आश्वासन के बाद लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया और दोबारा से काम शुरू हो सका।