फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a fight in the madrasa after an argument over turning off the fan

Moradabad News: मदरसे में पंखा बंद करने पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट

Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in the madrasa after an argument over turning off the fan
कांठ। मदरसे में नमाज पढ़ने के दौरान पंखा बंद करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। जिससे एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मानपुर मुजफ्फरपुर निवासी मुदस्सिर पुत्र भूरा शनिवार की शाम अपने ताऊ कलुआ के साथ गांव के ही मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए गया था। यहां पंखा बंद करने को लेकर गांव के ही आजम और उस्मान से उसकी कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद मुदस्सिर अपने घर आ गया। आरोप है कि रात करीब 8:45 बजे आजम, उस्मान और गांव के ही शेर खान व जुल्फिकार हाथों में लाठी डंडे लेकर मुदस्सिर के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई मुदस्सिर की भाभी शमशीदा के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इन्हें बचाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी और गालियां दी जा रही हैं। थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि इस मामले में मुस्तफा, जुल्फिकार, आजममौर गुलशेर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed