फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a fight between two parties over DJ

Moradabad News: डीजे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 8 घायल

Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties over DJ
कुंदरकी/मैनाठेर। रविवार की देर रात मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए जिसके चलते जमकर मारपीट हुई। विवाद के चलते शादी समारोह में अफरा तफरी जैसा माहौल हो गया था। देर रात में पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर विवाद शांत हो गया। पुलिस ने सभी घायलों का कुंदरकी सीएचसी में प्राथमिक उपचार और मेडीकल परीक्षण कराया है। तीन घायल युवकों के सिरों में खुली चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संभल जिले के ऐचोड़ा निवासी फैसल अली, भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोदी हमीरपुर निवासी शाने अली और मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी सरफराज़, सिराज, अनस और फैजान को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में उपजिलाधिकारी न्यायालय में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed