{"_id":"6928bbaca6004a6691058842","slug":"there-was-a-dispute-between-two-parties-regarding-asking-for-borrowed-money-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-110069-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई नोकझोंक
Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में कृषि भूमि का बैनामा कराने आए युवक से पुराने उधार दिए रुपये लेने के लिए दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। जैसे ही उधार के रुपये मांगे, दोनों पक्षों में हंगामा और नोकझोंक शुरू हो गई। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। बाद में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
थाना क्षेत्र के डांडा दम्बूनगला गांव निवासी एक युवक के किसी आपराधिक मामले में दो साल पहले जेल चले जाने पर उसके गांव के ही दो लोगों ने अदालत में मुकदमे की पैरवी के लिए युवक के परिजनों को कुछ रुपये उधार दे दिए थे। तय हुआ था कि जेल से छूटकर आने के बाद युवक अपनी जमीन बेचकर उधार के रुपयों की अदायगी कर देगा। उधर, युवक बाद में उधार के रुपये देने को लेकर आनाकानी करने लगा।
बृहस्पतिवार दोपहर युवक के परिजनों को उधार रुपये देने वाला पक्ष उपनिबंधक कार्यालय के निकट पहुंच गया, जैसे ही उन्होंने जमीन बेचने वाले युवक से रुपये मांगे, तभी उसने यह शोर मचाना शुरू कर दिया कि कुछ लोग उस पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक पक्ष की महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसके साथ छेड़खानी की गई है। वहीं दो पक्षों में हंगामे की सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से चले गए थे।