फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There may be relief from the heat for the next three days, there are chances of moderate rain

आगामी तीन दिन गर्मी से मिल सकती है राहत, मध्यम बारिश के बन रहे आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
There may be relief from the heat for the next three days, there are chances of moderate rain
मुरादाबाद। भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए गुरुवार की शाम राहत लेकर आई। करीब पांच बजे शहर में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश 5.8 मिली मीटर दर्ज की गई है। 11 जुलाई तक अधिक बादल छाने के साथ ही मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून का दूसरा चरण गुरुवार से सक्रिय हो गया है। हालांकि यह हल्की से मध्यम बारिश का ही अनुमान है। शुक्रवार को 15 मिली मीटर, शनिवार को आठ मिली मीटर बारिश हो सकती है। रविवार को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मानसून का दूसरा चरण 20 दिन बाद सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन

मानसून आने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के प्रथम सप्ताह में ब्रेक आता है, लेकिन इस बार शुरुआत में ही ब्रेक की स्थिति हो गई है। यह ब्रेक बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र न बनने की वजह से होता है। कम दबाव का क्षेत्र हर दूसरे और तीसरे दिन बनना चाहिए, क्योंकि यह नमी के साथ हवा को आगे धकेलता है। इस बार यह नहीं बन पाया है। इसके अलावा लगातार मानसूनी बारिश के लिए मानसून ट्रफ बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक होता है। जब इसकी अक्ष या एक्सिस उत्तर की तरफ बढ़ती है तो हिमालय की तरफ बारिश होती है और जब दक्षिण की तरफ जाती है तो मध्य प्रदेश की तरफ बारिश होती है। अभी 20 दिन इसका रुख मध्य प्रदेश की तरफ था, जिसकी वजह से से उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। अब यह अपना रुख बदल रहा है और उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई महीने के बचे दिनों में सामान्य बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली थी, लेकिन हवा की गति तेज न होने से उमस ने बेहाल कर दिया। शहरवासी पसीने से बेहाल हो रहे थे। पंखा और कूलर में भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। शाम होते-होते मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाने लगे। करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। आधे शहर में झमाझम बारिश, जबकि दूसरे हिस्से में रिमझिम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार शाम 5.8 मिली मीटर बारिश हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह की नमी 83 फीसदी थी, जो शाम को 87 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब दिशा से पांच से दस किलोमीटर रही। वहीं, बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed