फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no rate list in dhabas and restaurants

Moradabad News: ढाबे और रेस्टोरेंटों में रेट लिस्ट नहीं, संचालक पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
There is no rate list in dhabas and restaurants
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित अधिकतर ढाबे और रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट की जांच की, जो नहीं मिली। जांच टीम ने दुकानदारों को तत्काल रेट लिस्ट लगाने और वैध लाइसेंस लेकर काम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त राज वंश श्रीवास्तव के निर्देश पर अधिकारियों की टीम सोमवार को दिल्ली रोड स्थित ढाबे, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानों में जांच करने पहुंची। जांच के दौरान महक चिकन सेंटर, रिया ढाबा में रेट लिस्ट नहीं लगी पाई गई। जांच अधिकारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तत्काल रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। दिल्ली रोड स्थित प्रेम ढाबा के संचालक को खाद्य पंजीकरण को खाद्य लाइसेंस में परिवर्तित कराने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए। दिल्ली रोड स्थित इंग्लिश वाइन शॉप का निरीक्षण किया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। जांच टीम ने दुकान संचालक को खाद्य लाइसेंस एवं रेट लिस्ट चस्पा करने की हिदायत दी। इस रोड पर काउंट्री लीकर, देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी।
विज्ञापन

कैंटीन बगैर पंजीकरण के चलाई जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कैंटीन संचालक का चालान किया और तत्काल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। आदेश का पालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसी प्रकार वीर सिंह की कंफेंशनरी भी बगैर लाइसेंस के चलाई जा रही थी। उसको भी रेट लिस्ट चस्पा करने और लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए। राज जनरल स्टोर में भी इसी प्रकार की अनियमितता पाई गई। सहायक आयुक्त ने जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को हाईवे स्थित ढाबा, रेस्टोरेन्ट, होटल की जांच करने के निर्देश दिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, वीरेश पाल, मुकेश, अमिता जिज्ञासु और एसएसडी सच्चन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article